शनिवार, 14 फ़रवरी 2015

सास

यह एक जग प्रसिद्ध सच है कि सभी बहुओं को अपनी सास से परेशानी रहती है।

ऐसे ही एक दिन सभी बहुएं इकट्ठी हुई और उन्होंने फैसला किया कि, वे सब अपनी सास से माफ़ी मांगेगी और कहेंगी, उन्होंने जो भी किया उनसे वो गलती से हुआ।

एक हफ्ते बाद सभी बहुओं ने पिकनिक जाने का कार्यक्रम बनाया, जिसमें पूरे परिवार के साथ अपनी अपनी सास को भी ले गयी।

सारी सास एक ही बस में थी जो सबसे आगे चली थी रास्ते में उनकी बस का एक्सिडेंट हो गया और सभी सास मर गयी, सारी बहुएं जोर-जोर से बिलख-बिलख कर रो रही थी।

पर एक बहु को शायद कुछ ज्यादा ही दुःख हुआ वो जमीन पर हाथ पटक पटक कर रो रही थी। सभी उसे सांत्वना देकर कह रहे थे, कम से कम तुम्हारी सास बिना किसी चिंता के मरी है। तुम्हारा उससे कोई झगड़ा नहीं था पर वो अभी भी जोर-जोर से चिल्ला रही थी।

जब वो बार-बार बोलने पर चुप नहीं हो रही थी तो एक औरत ने उसे पूछा, "तुम इतना क्यों चिल्ला रही हो, क्या तुम्हारी सास ज्यादा खास थी ?"

उस औरत ने अपने आप को थोड़ा संभाला और सिसकते हुए कहा, "नहीं, उनसे बस छूट गयी है।"

Valentine Day

शिव -पार्वती के फोटो में शिव जी त्रिशूल लिए हुए हैं..... 
विष्णु -लक्ष्मी के फोटो में विष्णु जी चक्र के साथ हैं..... 
और सीता- राम को देखिये तो राम जी के हाथ में धनुष है! 

बोले तो सभी देवता अस्त्र शस्त्र से लैस....! 

सिर्फ राधा -कृष्ण के तस्वीर में बांसुरी बजाते कृष्ण मिलेंगे। सोचा है क्यूँ .........? 

अरे यार, सभी देवता अपनी पत्नियों के साथ है इसलिए अपने हथियारों के साथ हैं... और अपने कृष्णजी अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ है तो चैन की बंसी बजा रहा ...... !! 

जागो यारों जागो.... बीवी छोड़ो ... गर्ल फ्रेंड के साथ भागो 

Happy Valentine Day

सोमवार, 9 फ़रवरी 2015

चिकन

चूज़ा- माँ! ये इंसान पैदा होते ही अपना नाम रख लेते है। हम लोग ऐसा क्यों नही करते।

मुर्गी- बेटा!! अपनी बिरादरी में नाम मरने के बाद रखा जाता है।
 

चिकन टिक्का, चिकन 65, चिली चिकन, चिकन तंदूरी, चिकन काली मिर्च, चिकन रोस्टेड, चिकन दो-प्याज, कड़ाही चिकन.......

रविवार, 1 फ़रवरी 2015

काग़ज़ की नाव

इतनी सी बात थी जो समन्दर को खल गई ।
काग़ज़ की नाव कैसे भँवर से निकल गई!


-हसीब सोज़

रविवार, 18 जनवरी 2015

सम्मान

कहानी इक ऐसे व्यक्ति की जो फ्रीजर प्लांट में काम करता था।

वह दिन का अंतिम समय था. सभी घर जाने को तैयार थे, तभी प्लांट में एक तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गयी और वह उसे दूर करने में जुट गया




जब तक वह कार्य पूरा करता तब तक अत्यधिक देर हो गयी । दरवाजे सील हो चुके थे व् लाईटें बुझा दी गईं।


बिना हवा व् प्रकाश के पूरी रात आइस प्लांट में फसें रहने के कारण उसकी बर्फीली कब्रगाह बनना तय था।
 

घण्टे बीत गए तभी उसने किसी को दरवाजा खोलते पाया ।क्या यह इक चमत्कार था?
 

सिक्यूरिटी गार्ड टोर्च लिए खड़ा था व् उसने उसे बाहर निकलने में मदद की।
 

वापस आते समय उस व्यक्ति ने सेक्युर्टी गार्ड से पूछा "आपको कैसे पता चला कि मै भीतर हूँ ?"
 

गार्ड ने उत्तर दिया-" सर, इस प्लांट में 50 लोग कार्य करते हैँ पर सिर्फ एक आप हैँ जो सुबह मुझे हैलो व शाम को जाते समय बाय कहते हैँ। आज सुबह आप ड्यूटी पर आये थे पर शाम को आप बाहर नही गए। इससे मुझे शंका हुई और मैं देखने चला आया।"

वह व्यक्ति नही जानता था कि उसका किसी को छोटा सा सम्मान देना कभी उसका जीवन बचाएगा।
 

जब भी आप किसी से मिलते हैं तो उसका गर्मजोश मुस्कुराहट के साथ सम्मान करें। हमें नहीं पता पर हो सकता है कि ये आपके जीवन में भी चमत्कार दिखा दे।

बुधवार, 14 जनवरी 2015

उम्र

जब आपको जीना आ जाता है...



.... तब आपके पास जीने के लिए उम्र ही नहीं बचती

मंगलवार, 6 जनवरी 2015

दिल

दुनिया में सिर्फ दिल ही है,जो बिना आराम किये काम करता है,
इसलिए उसे खुश रखो,चाहे वो अपना हो या अपनों का..!!