मंगलवार, 29 नवंबर 2016

छोटी चीज़ें

छोटी चीज़ें अक्सर डरा देती हैं...
.


.
.
आप पर्वत पर बैठ सकते हैं लेकिन सुई पर नहीं...

सोमवार, 28 नवंबर 2016

टोस्ट पर शहद

पत्नी - टोस्ट पर शहद लगा दूं आप खा लोगे ?

पति - नहीं , शहद मधुमक्खी के मुंह से निकलता है इसलिए मैं नहीं खा सकता ?

पत्नी - तो फिर अंडा बना दूं ☺

सोमवार, 4 जुलाई 2016

तावीज़

एक ख़ातून एक मौलवी साहब के पास गई, "मौलवी साहब! कोई ऐसा तावीज़ लिख दें कि मेरे बच्चे रात को भूक से रोया ना करें...।"

 मौलवी साहब ने तावीज़ लिख दिया...।

अगले ही रोज़ किसी ने पैसों से भरा थैला घर के सहन में फेंका, थैले से एक पर्चा निकला, जिस पर लिखा था, कोई कारोबार कर लें...।

इस बात पर अमल करते हुवे उस औरत के शौहर ने एक दुकान किराए पर ले ली, कारोबार में बरकत हुई, और दुकानें बढ़ती गईं...। पैसों की बारिश सी हो गई...।

पुराने संदूक़ में एक दिन औरत की नज़र तावीज़ पर पड़ी...। "न जाने मौलवी साहब ने ऐसा क्या लिखा था?" 

तजस्सुस में उसने तावीज़ खोल डाला...।
 

लिखा था कि:
"जब पैसों की तंगी ख़त्म हो जाये, तो सारा पैसा तिजोरी में छिपाने की बजाय कुछ पैसे ऐसे घर में डाल देना जहाँ से रात को बच्चों के रोने की आवाज़ें आती हों...।"

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2015

इरादा

ज़िन्दगी बीत गयी मनाने में
अब इरादा है रूठ जाने का

शनिवार, 15 अगस्त 2015

स्मार्टनैस

वैक्यूम क्लीनर बेचने वाले सेल्समैन ने दरवाजा खटखटाया। 

एक महिला ने दरवाजा खोला पर इससे पहले कि मुँह खोलती सेल्समैन तेजी से घर में घुसा और गोबर का थैला घर के कारपेट पर खाली कर दिया।

सेल्समैन-"मैडम, हमारी कम्पनी ने सबसे शानदार वैक्यूम क्लीनर बनाया है। अगर मैं अपने शक्तिशाली वैक्यूम क्लीनर से अगले 3 मिनट में इस गोबर को साफ नहीं कर पाया तो मैं इसे खुद खा जाऊँगा।"

महिला-" क्या तुम इसके साथ चिली सॉस लेना पसन्द करोगे?"

सेल्समैन-"क्यूँ मैडम ??"
महिला-"क्योंकि घर में बिजली नहीं है!!"  
----------------------------
मोरल:किसी भी प्रोजेक्ट पर कार्य आरम्भ करने से पहले और कमिटमेन्ट करने से पहले आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर लेनी चाहिए।
ओवर स्मार्टनैस भी घातक है।

मंगलवार, 11 अगस्त 2015

बीवी

एक नया नया शादीशुदा जोड़ा एक बाग में टहल रहा था।

अचानक एक बड़ा सा कुत्ता उनकी तरफ झपटा, दोनों को ही लगा कि ये उन्हें काट लेगा।

बचने का कोई रास्ता न देख पति ने तुरंत अपनी पत्नी को गोद में ऊपर तक उठा लिया ताकि कुत्ता काटे तो उसे काटे न कि उसकी पत्नी को।

कुत्ता बिलकुल नज़दीक आकर रुका, कुछ देर तो भौंका और फिर पीछे की तरफ भाग गया।

पति ने चैन की सांस ली और इस उम्मीद में पत्नी को गोद से उतारा कि पत्नी उसे गले लगाएगी और प्यारा सा छोटा सा किस करेगी।

तभी उसकी तमाम उम्मीदों पर पानी फेरती उसकी बीवी चिल्लाई...........

मैंने आज तक लोगों को कुत्ते को भगाने के लिए पत्थर या डंडा फेंकते तो देखा था पर ऐसा आदमी पहली बार देख रही हूँ जो कुत्ते को भगाने के लिए अपनी बीवी को फ़ेंकने को तैयार था

शनिवार, 8 अगस्त 2015

इश्क

एक बाग मेँ एक फूल पर एक भँवरा और एक तितली बैठा करते थे.. कुछ समय बाद वो एक दुसरे से मोहब्बत करने लगे थे

वक्त के साथ उनकी मोहब्बत इतनी गहरी हो गयी थी कि उनमेँ से एक दुसरा नहीँ दिखता तो वो बैचेन होने लगते

एकदिन तितली ने भँवरे से कहा  कि मैँ तुमसे जितना प्यार करती हुँ तुम उतना प्यार नहीँ करते... 

इस बात को लेकर दोनोँ मेँ शर्त लग गयी कि जो ज्यादा प्यार करता है वो कल सुबह इस फूल पर पहले आकर बैठेगा.... शाम को इस शर्त के साथ दोनो घर चले गये.....
 
जबरदस्त ठंड होने के बावजूद तितली सुबह जल्दी आकर फूल पर बैठ गयी... लेकिन भँवरा अभी तक नहीँ आया था...
 
तितली बहुत खुश थी क्योँकि वो शर्त जीत चुकी थी....कुछ देर बाद धुप से फूल खिला तो तितली ने देखा कि भँवरा फूल के अँदर मरा पङा है... क्योँकि वो शाम को घर गया ही नहीँ था और ठंड से मर गया.....
 
इश्क वो जज्बा है जिसमेँ इश्क करने वाले हदेँ तोङ दिया करते
हैँ....सच्ची मोहब्बत किसी की आजमाया नहीँ करते।