रविवार, 18 जनवरी 2015

सम्मान

कहानी इक ऐसे व्यक्ति की जो फ्रीजर प्लांट में काम करता था।

वह दिन का अंतिम समय था. सभी घर जाने को तैयार थे, तभी प्लांट में एक तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गयी और वह उसे दूर करने में जुट गया




जब तक वह कार्य पूरा करता तब तक अत्यधिक देर हो गयी । दरवाजे सील हो चुके थे व् लाईटें बुझा दी गईं।


बिना हवा व् प्रकाश के पूरी रात आइस प्लांट में फसें रहने के कारण उसकी बर्फीली कब्रगाह बनना तय था।
 

घण्टे बीत गए तभी उसने किसी को दरवाजा खोलते पाया ।क्या यह इक चमत्कार था?
 

सिक्यूरिटी गार्ड टोर्च लिए खड़ा था व् उसने उसे बाहर निकलने में मदद की।
 

वापस आते समय उस व्यक्ति ने सेक्युर्टी गार्ड से पूछा "आपको कैसे पता चला कि मै भीतर हूँ ?"
 

गार्ड ने उत्तर दिया-" सर, इस प्लांट में 50 लोग कार्य करते हैँ पर सिर्फ एक आप हैँ जो सुबह मुझे हैलो व शाम को जाते समय बाय कहते हैँ। आज सुबह आप ड्यूटी पर आये थे पर शाम को आप बाहर नही गए। इससे मुझे शंका हुई और मैं देखने चला आया।"

वह व्यक्ति नही जानता था कि उसका किसी को छोटा सा सम्मान देना कभी उसका जीवन बचाएगा।
 

जब भी आप किसी से मिलते हैं तो उसका गर्मजोश मुस्कुराहट के साथ सम्मान करें। हमें नहीं पता पर हो सकता है कि ये आपके जीवन में भी चमत्कार दिखा दे।

बुधवार, 14 जनवरी 2015

उम्र

जब आपको जीना आ जाता है...



.... तब आपके पास जीने के लिए उम्र ही नहीं बचती

मंगलवार, 6 जनवरी 2015

दिल

दुनिया में सिर्फ दिल ही है,जो बिना आराम किये काम करता है,
इसलिए उसे खुश रखो,चाहे वो अपना हो या अपनों का..!!

शुक्रवार, 26 दिसंबर 2014

4 साल का मासूम

इंसान की रूह काँप जाती है । मगर जालिमों के हाथ ना काँपें । 

दिनांक : 23 दिसम्बर 2014 उत्तराखंड के देहरादून जिले में 4 साल का मासूम अभी सही तरह बोल नहीं सकता था ---

वह हाथ जोड़ता रहा , उसकी चीखों से आसमान शरमा गया, मगर उसके सगे बाप और बुआ ने उसकी एक ना सुनी और उसे ज़बरदस्ती.........
....
....
....
....
....
....
....
....
....
....
....  
 
नहला दिया

गुरुवार, 25 दिसंबर 2014

शराब

तौहीन ना कर शराब को कड़वा कह कर,
जिंदगी के तजुर्बे शराब से भी कड़वे होते है...


।। कहते है पीनेवाले मर जाते है जवानी में ।।
।। हमने तो बुजुर्गों को जवान होते देखा है मैखाने में ।

बुधवार, 3 दिसंबर 2014

पत्नी

पत्नी ने फ़ोन किया पति को...
---
---
पति :- हाँ ..क्या है ?
---
पत्नी :- घर का राशन खत्म हो गया है लेते आना
---
पति :- पहले तुम मेरी बात सुनो ....मैं पूजा के यहाँ जा रहा था कि
अचानक मेरी गाडी का ब्रेक फ़ैल हो गया,,,, मैंने गाडी को सँभालने की
बहुत कोशिश की मगर गाडी खाई में गिर गयी ....और मैं पेड़ से लटक गया ,
बहुत देर तक लटका रहा फिर ड़ाल टूट गयी और मैं नीचे गिर गया ........
फिर गाँव वालों ने मुझे हॉस्पिटल पहुचाया।
डॉक्टर ने एक्स-रे किया .. ब्लड टेस्ट किया और कहा कि
मेरा पैर और हाथ टूट गया है ... .. ठीक होने में कम से कम 6 महीने लगेंगे।
---
---
---
---
---
---
---
---
---
---
---
---
---
पत्नी :- ..... ये पूजा कौन है........???